आस्ट्रेलिया के विरुद्ध भारत की जवाबी कार्रवाई, 20 ओवर में 135 रन, रोहित ने लगाई फिफ्टी

By: Shilpa Wed, 27 Sept 2023 9:20:30

आस्ट्रेलिया के विरुद्ध भारत की जवाबी कार्रवाई, 20 ओवर में 135 रन, रोहित ने लगाई फिफ्टी

राजकोट। ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 353 रन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए टीम इंडिया कमर कस ली है। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 20 ओवर में एक विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। वर्तमान में रोहित और विराट कोहली क्रीज पर हैं। इन दोनों के मध्य 50 रन की साझेदारी हो चुकी है।

रोहित वनडे करियर की 52वीं फिफ्टी पूरी कर चुके हैं।

वॉशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया।

रोहित-वॉशिंगटन की फिफ्टी पार्टनरशिप

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने 78 रनों की पार्टनरशिप करके टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 65 बॉल का सामना किया। इस साझेदारी को ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ा।

पावरप्ले : भारत की शानदार शुरुआत

353 रन का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। टीम ने 10 ओवर में बिना नुकसान के 72 रन बना लिए हैं।

ऐसे गिरा भारत का पहला विकेट
पहला: वॉशिंगटन सुंदर- 18 रन: 11वें ओवर की 5वीं बॉल पर मैक्सवेल ने लाबुशेन के हाथों कैच कराया। सुंदर वाइड लॉन्ग ऑफ पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन बाउंड्री से पहले कैच आउट हुए।


ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 353 रन का टारगेट, टॉप-4 बैटर्स की फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 352 रन बनाए।

ओपनर डेविड वॉर्नर ने 56, मिचेल मार्श 96, स्टीव स्मिथ ने 74 और मार्नस लाबुशेन ने 72 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले।मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला।

मार्नस लाबुशेन की 8वीं फिफ्टी


मार्नस लाबुशेन ने वनडे करियर की 8वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने 72 रन बनाए। लाबुशेन ने 58 बॉल की पारी में 124.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके शामिल थे।



हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com